सरकार ने आधार कार्ड और पैन कार्ड को लिंक करवाने की आखिरी तिथि 30 जून 2023 निर्धारित की थी। जितने लोगों ने अपना आधार कार्ड पैन कार्ड लिंक नहीं करवाया है उसे लिंक करवाने के लिए एक नई प्रक्रिया जारी की गई है।
30 जून के बाद अगर आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो गया है, तो अब आप उसका इस्तेमाल नहीं कर सकते है। किसी भी प्रकार की वित्तीय गतिविधि में आपको परेशानी ना हो इसके लिए सरकार ने एनएसडीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर एक नई प्रक्रिया जारी की है। नीचे बताए गए दिशा-निर्देशों का आदेश अनुसार पालन करते हुए आप अपने पैन कार्ड को दोबारा सक्रिय कर सकते हैं।
Must Read
![]()
सरकार ने यह ऐलान किया था कि 30 जून के बाद अगर आपका पैन आधार से लिंक नहीं होगा तो वह निष्क्रिय हो जाएगा। मगर यह जानना जरूरी है कि ऐसा होने पर आपको क्या क्या नुकसान हो सकता है –
अगर आपका पैन कार्ड बंद हो गया है और उसे आप दोबारा शुरू करवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको उसे आधार कार्ड से लिंक करना होगा। इसके लिए आपको नीचे बताए गए दिशा निर्देशों का पालन करना होगा –
![]()
![]()
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने कहा है कि अगर किसी यूज़र का पैन कार्ड निष्क्रिय हो गया है और आप उसे दोबारा शुरू करना चाहते है। तो इसके लिए आप हजार रुपए जुर्माना देकर अपने पैन कार्ड और आधार कार्ड को लिंक कर सकते है। बोर्ड ने कहा है कि ₹1000 जुर्माना देकर आधार और पैन कार्ड लिंक करने का अनुरोध करने पर निष्क्रिय हुए पैन को दोबारा शुरू किया जा सकता है।
ध्यान रहे आपको अपना आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक करने के लिए केवल पैन कार्ड की अधिकारिक वेबसाइट एनएसडीएल का इस्तेमाल करना है। वेबसाइट पर आप किसी भी ऑनलाइन तरीके से अपने पेमेंट का भुगतान कर सकते है।
पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक करने की आखिरी हर व्यक्ति के लिए नहीं है। भारतीय आयकर विभाग और केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने कहा है कि जम्मू कश्मीर मेघाल्या और उत्तर पूर्वी क्षेत्र के कुछ अन्य राज्य के नागरिक और 80 साल या उससे अधिक के बुजुर्ग अपनी मर्जी के अनुसार कभी भी पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक करवा सकते हैं।
इसके अलावा ऐसे लोग जो भारत में केवल व्यापार की दृष्टि से रहते हैं उन्हें भी आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक करने की आखिरी तिथि से मुक्त रखा गया है। कोई n.r.i. व्यक्ति जो बहुत अधिक अन्य देश और भारत के बीच ट्रैवल करता है उसे भी इससे पूरी तरह मुक्त रखा गया है।
आज इस लेख में हमने आपको सरल शब्दों में यह समझाने का प्रयास किया है कि आधार कार्ड और पैन कार्ड को कैसे लिंक करवाया जाएगा और इसके अलावा यह भी बताया गया है कि निष्क्रिय हुए पैन को आधार से पुनः लिंक करवाने की प्रक्रिया क्या है। अगर आपको यह लेख लाभदायक लगता है तो इसे अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।